देश में अबतक 65% लोग ठीक हुए और 2.23% की मौत हुई, देखिए राज्यवार आंकड़ों की सूची

देश में अबतक 65% लोग ठीक हुए और 2.23% की मौत हुई, देखिए राज्यवार आंकड़ों की सूची

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 16,341,920  लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 650,805 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना (Corona) से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 509447 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 988029 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 34193 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1531669 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 48,513 नए केस आए हैं, वहीं 768 लोगों की मौत हुई है। देश में रिकवरी रेट फिलहाल 64.50 फीसदी चल रहा है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट 11.86% चल रहा है। यानी कि जितने भी सैंपल की टेस्टिंग हो रही है, उनमें से 11.86 फीसदी सैंपल पॉजिटिव निकल रहे हैं। देश में 28 जुलाई को कुल 4,08,855 सैंपलों की टेस्टिंग हुई है। वहीं, महामारी फैलने के बाद से अबतक कुल 1,77,43,740 सैंपलों की टेस्टिंग हो चुकी है।

2.23% लोगों ने गंवाई जान

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अबतक 15 लाख 31 हजार 669 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 34,193 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लाख 88 हजार 29 ठीक भी हुए हैं। पांच लाख 9 हजार लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। यानि कि देश में अभी 33.26% एक्टिव केस हैं, 64.50% इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं और 2.23% लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

56527

52622

1148

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

166

196

1

अरुणाचल प्रदेश

710

617

3

असम

8241

26618

88

बिहार

14718

28856

269

चंडीगढ़ 

321

599

14

छत्तीसगढ़

2772

5439

46

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

384

569

2

दिल्ली

10887

117507

3881

गोवा

1656

3595

36

गुजरात 

13198

42412

2372

हरियाणा

6712

25758

406

हिमाचल प्रदेश 

1082

1234

14

जम्मू एंड कश्मीर 

7661

10885

333

झारखंड

5121

3868

89

कर्नाटक

64442

40504

2055

केरल

10103

10724

67

लद्दाख

254

1067

6

मध्य प्रदेश 

8044

20343

830

महाराष्ट्र 

144998

232277

14165

मणिपुर

705

1612

0

मेघालय

580

194

5

मिजोरम

186

198

0

नागालैंड

878

577

5 

ओडिशा

9892

18061

154

पुडुचेरी

1182

1782

47

पंजाब

      4290

9752

336

राजस्थान

10668

27202

644

सिक्किम

392

186

1 

तमिलनाडु

57073

166956

3659

तेलांगना

13753

42909

480

त्रिपुरा

1627

2621

21

उत्तराखंड

2797

3720

70

उत्तर प्रदेश 

27934

44520

1497

वेस्ट बंगाल

19493

42022

1449

भारत में कुल मामले

509447

988029

34193


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।